रांची, अप्रैल 19 -- पिपरवार, संवाददाता। सर्व ब्राह्मण महासभा ने शनिवार को कोयलांचल क्षेत्र में मनाए जाने वाले भगवान परशुराम जयंती समारोह को लेकर पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पिपरवार क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी, अशोक विहार कॉलोनी, माइनस कालोनी, बिशुझापा कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान ब्राह्मण परिवारों से मुलाकात कर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में सर्व ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा, सदस्य सतीश कुमार पांडेय, शंभूनाथ पांडेय, छोटू पांडेय, आशीष कुमार तिवारी, रंजीत मिश्रा, अनिल कुमार पांडेय समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...