उन्नाव, जनवरी 23 -- उन्नाव। शहर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को सर्व धर्म संसद का आयोजन हुआ। जिसमें देश के विभिन्न धर्मों के प्रमुख धर्मगुरु एक मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था। श्रीसाईं दरबार सेवा समिति के ओर से 'रंग दे बसंती' कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन सहित अन्य धर्मों के प्रमुख धर्मगुरुओं ने सहभागिता की। धर्मगुरुओं के आगमन पर आयोजन समिति और स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मगुरुओं ने भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित बताई। कहा कि सभी धर्म मानवता, प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए धर्मों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और सहयोग अत्यंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.