लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए मंगलवार से लेकर 20 फरवरी तक आवेदन फॉर्म भरे जा सकेंगे। कक्षा छह, सात, आठ व नौ में खाली सीटों के सापेक्ष विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 103 सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 15 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। 23 मार्च को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म वेबसाइट https://ats.upsdc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवेश पत्र 10 मार्च को जारी किए जाएंगे। इन 103 सर्वोदय विद्यालयों में 60 प्रतिशत एससी, 25 प्रतिशत ओबीसी व 15 प्रतिशत सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। सर्वोदय विद्यालयों में मुफ्त आवासीय शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.