शामली, फरवरी 8 -- सर्वोदय सीनियर सेकेट्री स्कूल कसेरवा कलां में रविवार को इंटर के छात्र-छात्राओं के सम्मान फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सतेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में सुरूचि देशवाल को मिस फेयरवेल और उवेश मलिक को मिस्टर फेयरवेल घोषित किया गया। दोनों विजेताओं को चेयरमैन रामपाल सिंह, शिवानी, कमलकांत वत्स ने आशीर्वाद देते हुए सम्मानित किया। सभी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए। शालू, स्वाति, विकास कुमार, सोनी, निखिल कुमार, पूजा, भावना, अंजलि, हिमांशी, आलका, निकिता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...