लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सर्वोदय विद्यालयों में उत्साहपूर्वक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। दो चरणों में यह अभियान इन स्कूलों में चलेगा। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने इस अभियान को बेहतर ढंग से चलाए जाने के निर्देश अधिकारियेां को दिए। सर्वोदय विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान को दो चरणों में चलाया जाएगा। जिसमें पहले चरण में पुलिस कर्मियों को तिरंगा धागे की राखी बांधने व मूंज की टोकरी बनाने का कार्य विद्यार्थी करेंगे। वहीं दूसरे चरण में भव्य तिरंगा मेला लगाया जाएगा। देशभक्ति के गीतों पर नृत्य और विद्यालय परिसर को सजाया जाएगा। तिरंगा प्रदर्शनी और रंगोली प्रति...