गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन करने और प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि कक्षा छह, सात, आठ, नौ और 11वीं में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन पत्र 20 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। 23 मार्च को परिणाम निकलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...