लखनऊ, जनवरी 13 -- प्रमुख संवाददाता, लखनऊ समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में अब टैबलेट से पढ़ाई की जाएगी। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। मंगलवार को समाज कल्याण विभाग और मदद फाउंडेशन के बीच इसे लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर व महाराजगंज के दो बालिका विद्यालयों को 20-20 टैबलेट दिए गए। एमओयू पर समाज कल्याण कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण और मदद फाउंडेशन के संस्थापक राजेश मणि ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह पहल पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है और आगे इसकी सफलता को देखते हुए सभी सर्वोदय विद्यालयों में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा और विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.