मुंगेर, अप्रैल 26 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड क्षेत्र के सजुआ पंचायत अंतर्गत सर्वोदय मध्य विद्यालय में गुरुवार को बच्चों से झूठा थाली धुलवाने मामले में डीएम के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को संग्रामपुर प्रखंड के बीआरपी आर भूषण और असरगंज प्रखंड के एमडीएम प्रभारी आकांक्षा कुमारी ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। पूछताछ में यह बात सामने आया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह एवं रसोईया की मिली भगत से बच्चों से जूठा थाली धुलवाया गया। जांच टीम ने बताया कि रिर्पोट डीईओ को दी जाएगी। वहीं असरगंज पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने विद्यालय पहुंचकर जांच किया। मामला सही पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की एवं प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। प्रधानाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.