गाजीपुर, फरवरी 7 -- देवकली। ब्लॉक में स्थित समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकेरी उपरवार में शैक्षिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 (विज्ञान एवं मानविकी कला वर्ग) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है। यह विद्यालय पूर्णतः आवासीय और निःशुल्क है, जहां छात्राओं को कॉपी, किताब, ड्रेस सहित सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय 46080 रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 56460 रुपये निर्धारित है। विद्यालय में 24 घंटे बिजली, पानी, कंप्यूटर और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। यह विद्यालय देवकली ब्लॉक के दक्षिणी छोर पर गंगा नदी के किनारे स्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...