शामली, दिसम्बर 24 -- कस्बे के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गयी जिसमें छात्रों ने क्रिसमस गीत गाए और ईसा मसीह के जीवन से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। पूरे विद्यालय को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। बुधवार को कस्बे के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुछ बच्चे सांता क्लॉज़ के रूप में आए और सभी छात्रों को टॉफी व उपहार वितरित किए। बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।छात्रों द्वारा भाषण, कविता और विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रेम, शांति, ईमानदारी के महत्व को समझाना था।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ओर प्रबंधक आशीष मित्तल द्वारा कार्यक्रम की सराहना की और ऐसे आयोजनों को उपयोगी बताया।...