बगहा, दिसम्बर 25 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर के पाण्डेय टोला निवासी सुनील सिंह व शालिनी सिंह की लाडली तान्या सिंह ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी कृषि परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर नरकटियागंज के अनेक लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उसे बधाई दी है। तान्या ने शैक्षणिक सत्र 2022/2025 में 9.5 सीजीपीए अंक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर तान्या को दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त तान्या ने आईआईटी जैम परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर )में 58 तथा सीयूईटी पीजी परीक्षा (एमएससी एग्रिकल्चर )में ऑल इंडिया रैंक प्रथम स्थान हासिल किया है।तान्या ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता सुनील सिंह, मां शालिनी सिंह, चाचा अनुज सिंह समेत शिक्षकों एवं संस्थान को दिया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.