हाथरस, दिसम्बर 16 -- हाथरस। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड एवं पुनर्वास के बैनर तले विजय दिवस मनाया गया। विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक है। 03 दिसम्बर 1971 की रात से प्रारम्भ हुए युद्ध को भारतीय सेना ने मात्र 13 दिनों के अन्दर ही 16 दिसम्बर को समाप्त कर दिया था। पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को बन्दी बना लिया था और वे आत्मसमर्पण के लिये बाध्य हो गये थे। ये दिन भारतवर्ष को गर्व से सिर ऊँचा करने का अवसर देता है। जनपद हाथरस के 43 सैनिकों ने यह युद्ध लड़ा था जिसमें से 7 जवान शहीद हुए थे। सिपाही बिजेन्द्र सिंह गाँव मानिकपुर सादाबाद, हवलदार भीष्मपाल सिंह गाँव बनवारीपुर सिकन्द्राराऊ, सिपाही हमवीर सिंह गाँव सीकुर सासनी, सिपाही श्यामसिंह गाँव कंचना, लांस नायक कन्हैयालाल गाँव गढ़ उमराव सादाबाद, सिपाही रामशरण सिंह धनौटी, सादाबाद, सिपाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.