बिजनौर, नवम्बर 24 -- स्योहारा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि लखनऊ से आई टीम द्वारा विगत माह मे कराए गए जीपीआरएस सर्वे के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में 500 से ज्यादा अवैध संपत्तियों प्रकाश में आई है। इससे पहले अवैध संपत्तियों की संख्या भी 500 के आसपास थी जो अब बढ़कर 1000 से ऊपर हो गई है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कुछ अवैध संपत्तियों की जांच चल रही है, जबकि कुछ अवैध संपत्ति वालों को नोटिस भी भेजे जा रहे है। अवैध संपत्तियों को विधिवत रूप से दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...