समस्तीपुर, फरवरी 25 -- सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों चल रहे पीएम आवास सर्वेक्षण कार्य में अवैध वसूली की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। सोमवार को विष्णुपुर डीहा पंचायत के लोगों ने पंचायत से जुलूस में चलकर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर पंचायत मुखिया ललित राम, आवास सहायक सीमा कुमारी व विकास मित्र कमलेश्वर सरदार के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। वहीं प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मौके बिरजू कुमार ने बताया कि हम सभी चौपाल जाति से है। हम सभी को रहने के लिए घर नहीं है। अधिकांश लोग मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। सभी महादलित वर्ग से है। आवास सहायक और विकास मित्र हमलोगों से कहता है आपलोग महादलित नहीं है आप सभी का बाद में सर्वे किया जाएगा। वहीं जिन लोगों का पूर्व से पक्का मकान है उनका रूपए लेकर नाम जोड़ दिया जाता है। मौके पर इन लोगों ने जांच कर दोषी प...