फरीदाबाद, नवम्बर 19 -- स्मार्ट सिटी में फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) परियोजना का बजट पास होने और मंत्रियों के दावों के बावजूद सिरे नहीं चढ़ रही है। छह माह से मुख्यमंत्री कार्यालय में फाइल अटकी हुई है। औद्योगिक नगरी से रोजाना करीब 50 हजार लोग नौकरी व अन्य कामों के लिए नोएडा-गाजियाबाद आवाजाही करते हैं। नोएडा और फरीदाबाद के बीच यमुना है। इस कारण दो राज्यों के बीच अभी कोई सीधी सड़क नहीं है। लोगों को सड़क मार्ग से कालिंदीकुंज होकर नोएडा जाना पड़ता है। यहां सुबह-शाम भारी जाम की समस्या रहती है। वहीं, दिल्ली की तरफ से नोएडा जाने पर घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ रहा है। मेट्रो से जाने पर करीब करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। एफएनजी परियोजना के सिरे चढ़ने पर दो राज्यों के बीच की दूरी कम होगी। एफएनजी परियोजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.