बिहारशरीफ, मार्च 9 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड के हरगावां पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेक्षण कार्य के दौरान बदमाशों ने इंदिरा आवास सहायक प्रमोद कुमार के साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि प्रभुबिगहा गांव के पास आधा दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने उन्हें घेरकर जबरन सर्वे करने का दबाव डाला। विरोध करने पर हाथापाई और मारपीट की। घटना के बाद कर्मी डरे हुए हैं। हरगावां पंचायत के मुखिया ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.