मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- पारू। थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे घर का सर्वे करने के बहाने आये बाइक सवार दो शातिरों ने महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला आशा देवी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि दो युवक बाइक से आए। सर्वे करने की बात कहकर घर में घुस गए और बाथरूम का फोटो खींचने लगे। मना करने पर गले से 10 ग्राम के सोने की चेन छीनकर भाग गए। प्रभारी थानेदार अश्विनी कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.