समस्तीपुर, मार्च 6 -- पूसा। पूसा थाना के श्रीरामपुर अयोध्या गांव (गंगापुर) में खुद को सर्वे कर्मी बताकर घर पहुंचे बदमाशों ने सोने की चेन चुरा ली एवं फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस मामले में सीता देवी पति मिथिलेश चौधरी के नाम से आवेदन पूसा थाने को मिला है। छानबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुद को सरकारी कर्मी बताते हुए दो बदमाश मंगलवार को बुलेट से महिला के घर पहुंचे। इस दौरान फोटोग्राफी के बहाने महिला के गले से सोने की चेन निकलवा ली। बाद में चकमा देकर दोनों भाग निकले। घटना की जानकारी महिला को होने पर परिवार को पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.