पलामू, जनवरी 5 -- विश्रामपुर। प्रखंड के गुरी गांव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह की ओर से ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म मोजा, टोपी व कंबल वितरण किया गया। उलीपहाड़ी, पहाड़गेडुआ, पिपरा, सेवरा टोना, बलुआहा, केवालपर, कधवन आदि गांव शामिल है। समूह के सक्रिय सदस्य संजीत मिश्रा ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में रंजीत सिंह, रश्मि राय, हलकानी राम, चंद्रदेव साव, जवाहर साव, हीरा साव, टेपण लाल जायसवाल, संजीत कुमार मिश्रा आदि सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...