पाकुड़, जनवरी 31 -- महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त के आदेशानुसार शनिवार को डिजीटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) रबी 2025-26 योजना में सर्वेयर के पंजीकरण के संबंध में प्रखंड पदाधिकारी डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक सर्वेयर को जोड़कर प्रखंड को प्राप्त लक्ष्य 2,41003 को 15 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने पर रणनीति तैयार की गई। बैठक में अंचल निराक्षक, बीएओ, बीपीएम जेएसएलपीएस एटीएम (आत्मा) सभी जनसेवक, सभी रोजगार सेवक, सभी कृषक मित्र, सभी स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.