नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा। सेक्टर-67 निवासी मनीष सैनी ने बीते 23 दिसंबर को अपनी स्कूटी सर्विसिंग के लिए मामूरा स्थित सुरेंद्र ऑटो सर्विस सेंटर पर दी थी। जब उन्होंने फोन पर स्कूटी की स्थिति पूछी तो सर्विस सेंटर की ओर से बताया गया कि सर्विसिंग पूरी हो चुकी है। वह स्कूटी लेने पहुंचे तो सर्विस सेंटर मालिक की तरफ से बताया गया कि उन्होंने स्कूटी की चाबी किसी अज्ञात व्यक्ति को दे दी है। स्कूटी वहां से गायब है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...