फतेहपुर, जनवरी 5 -- औंग। कस्बे के नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा नाला लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले के ओवरफ्लो होने के कारण गंदा व बदबूदार पानी सड़क पर बिखरा होने के कारण जहां आवागमन में परेशानियां होती हैं, वहीं वाहनों के तेज रफ्तार से निकलने से छींटे दुकानों तक पहुंच रही हैं। जिससे आए दिन वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है। हाईवे के दोनों ओर स्थित सर्विस लेन के किनारे जलनिकासी के लिए बनाया जाने वाला नाला करीब डेढ़ साल से अधूरा पड़ा है। वहीं नाले में मिट्टी के साथ ही ईंट आदि का मलबा पड़ा होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। नतीजतन सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। स्थानीय सुधीर विश्वकर्मा, गोलू पटेल, ईशू शर्मा, ब्रजेश पटेल व विजय पटेल आदि ने बताया कि नाले में पड़े ईंट व अन्य मलबे को नहीं हटाया गया। जिससे नाले का बहाव अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.