ललितपुर, दिसम्बर 14 -- फोटो- 1 कैप्सन- प्रदर्शन करते बुन्देलखण्ड विकास सेना के सदस्यगण सर्विस रोड संग ललितेश्वरी मंदिर मार्ग को बनाएं सुगम शहजाद नदी पर पैदल चलने वालों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के पुल निर्माण कार्य जल्दबाजी में किया शुरू बुन्देलखण्ड विकास सेना ने निर्माणाधीन पुल के नजदीक किया प्रदर्शन ललितपुर। दुपहिया वाहन चालकों के लिए सर्विस रोड बनाए बगैर जल्दबाजी में प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ करने से हजारों लोगों के समक्ष आवागमन में कठिनाइयां उत्पन्न हो गयी हैं। ललितेश्वरी देवी मंदिर जाने वाले भक्तगण भी बहुत परेशान हो रहे हैं। इन दिक्कतों को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने निर्माणाधीन पुल के नजदीक प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अगुवाई में हुए प्रदर्शन के दौरान आंदोलनका...