चंदौली, फरवरी 19 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद । सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए एनएचएआई ने नौबतपुर बॉर्डर से लेकर सैयदराजा तक नेशनल हाइवे के दोनों तरफ डिवाइडरों के बीच कट बंद कर दिया है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को भारी वाहनों के आवागमन से राहत तो मिली है लेकिन अब क्षेत्रीय लोगों के आवागमन के लिए बनी सर्विस रोड मुसीबत हो गई है। हाइवे पर कट बंद होने के बाद अब भारी वाहन पेट्रोल पंपों पर तेल भराने के लिए फर्राटा भर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, छात्र-छात्राओं का चलना दुश्वार हो गया है। हालांकि नेशनल हाइवे से सर्विस रोड के बीच अधिकृत कट खोले गए हैं लेकिन उनकी संख्या कम होने से जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने मनमाने तरीके से नेशनल हाइवे तथा सर्विस रोड के बीच बने नाले को काटक...