फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पहले दिन सेक्टर 37 से लेकर एत्मादपुर के पास तक रोड से साथ फैले अतिक्रमण को हटाया गया। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेस वे लिंक रोड को वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। वाहन फर्राटे भरने लगे हैं। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ बनी सर्विस रोड पर भी वाहन दौड़ने लगे है। लेकिन सेक्टर 37 से सेक्टर 59 तक सर्विस रोड के साथ अनेक लोगों ने अवैध कब्जे व अतिक्रमण कर लिया है। झुग्गियां, रेहड़ी पटरी वालों आदि व अवैध रूप से मार्केट लगानी शुरू कर दी है। जिससे जाम की समस्या शुरू हो गई है, जिससे कई बार दुर्घटना होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.