हरिद्वार, फरवरी 24 -- राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड की मरम्मत शुरू कर दी है। इसके चलते प्रेमनगर आश्रम चौक से लेकर सिंहद्वार चौक तक सर्विस रोड तीन दिन बंद रहेगी। एनएचएआई के इंसिडेंट मैनेजर अतुल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर काम प्रगति पर है। शंकराचार्य चौक से ऋषिकुल तिराहे तक और ऋषिकुल तिराहे से प्रेमनगर आश्रम तक सर्विस रोड की मरम्मत की जा चुकी है। सोमवार से प्रेमनगर आश्रम चौक से सिंहद्वार चौक तक निर्माण प्रारंभ किया गया है। इसके चलते प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से सिंहद्वार चौक तक सर्विस रोड पर अगले तीन दिन यातायात प्रतिबंधित रहेगा। एनएचएआई ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। डायवर्जन व्यवस्था सिंहद्वार चौ...