रुडकी, अगस्त 17 -- पुहाना अंडरपास व सर्विस मार्ग पर पानी की निकासी सही न होने के कारण अंडरपास में पानी भरा हुआ है। इसमें लोगों के वाहन भी फंसते नजर आ रहे हैं। रविवार को हुई बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते पुहाना अंडरपास से लेकर किशनपुर जमालपुर तक पानी की सही निकासी न होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसमें लोगों के वाहन फंस रहे हैं। किशनपुर निवासी दिग्विजय व रणविजय सैनी ने बताया कि पानी की सही निकासी न होने के कारण अंडरपास व सर्विस मार्ग पर जलभराव बना रहता है। हल्की बारिश में भी जलभराव बना रहता है। इसके लिए कई बार उप जिला अधिकारी रुड़की व अन्य उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने बताया कि जलभराव के लिए एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.