रायबरेली, फरवरी 5 -- जगतपुर, संवाददाता। गांव के लोगों को गांव में ही सारी सुविधाएं मिल सके। इसके लिए शासन द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत हेवतहा नेवढिया, सिद्धौर में पांच लाख की लागत से इसका निर्माण कराया जायेगा । तीन ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाएगा। जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान के माध्यम से गांव के कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जाएगा। ग्राम पंचायत उमरी, केवलपुर, बरेठा व मखदुमपुर में 846000 रुपये ग्राम पंचायत को निर्माण के लिए दे दिए गए हैं। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा धन आधारित हो गया है बहुत जल्द इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...