इटावा औरैया, फरवरी 15 -- इटावा, संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को सर्वार्थ सिद्धि व कई विशेष योग में जिलेभर में श्रद्धाभाव के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। शिवालयों में भोर की बेला से श्रद्वालु महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो शिवालय हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठे। भक्तों ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। श्रद्वालुओ के एक हाथ में गंगाजल तो दूसरे में बेलपत्र, धतूरा, पूजा अर्चना के सामानों की थाली मन में भक्ति और श्रद्धा के साथ बम-बम भोले हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान महादेव का पूजन करने के लिए शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। सभी ने भगवान का अभिषेक भी किया। महाशिवरात्रि पर श्री रामचरितमानस के अखण्ड पाठ व भजन कीर्तन की चारों ओर धूम रही। इस बार शहर में सुबह से लेकर देर रात तक कार्यक्रमों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.