मऊ, जनवरी 4 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सैदपुर में शनिवार की देर शाम सर्राफा संघ के संगठन का चुनाव हुआ। चुनाव में संघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मत पाकर त्रिभुवन सिंह विजयी रहे। महामंत्री पद पर राजीव कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुल 82 मत पड़े, जिनमें दो मत अवैध घोषित किए गए। वैध मतों में से त्रिभुवन सिंह सेठ को 71 मत प्राप्त हुए, जबकि महावीर प्रकाश सिंह सेठ को मात्र 9 मत मिले। भारी मतों से विजय प्राप्त कर त्रिभुवन सिंह सेठ को अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव के बाद कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें संरक्षक पद पर प्रभु नारायण सेठ, गिरीश चंद्र सेठ एवं लाल जी वर्मा, उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.