कटिहार, जुलाई 23 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा में मंगलवार को मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत कुल 31 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाब के लिए टीकाकृत किया गया। इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए सरकार की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से इसे रोका जा सकता है। इस योजना के तहत 9 से 14 आयु वर्ग की लक्षित बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में टीकाकरण को लेकर उपस्थित शिक्षक एवं छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। इसके साथ ही इस बीमारी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.