मऊ, मई 25 -- मऊ, संवाददाता। सर्वाइकल (गर्भाशय) में कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन हुआ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और इनरव्हील क्लब मऊ और अपोलो फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से इसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कैंप को आईएमए भवन, एक नर्सिंग होम और एक निजी स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें नौ से 14 साल के बच्चों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। बड़े बच्चों को रियायती दर पर वैक्सीन लगाई गई। 76 बच्चों को टीकाकरण किया गया। इस मौके पर आईएमए मऊ अध्यक्ष डॉ. एससी तिवारी, इनरव्हील अध्यक्षा मीना श्रीवास्तव, आईएमए सचिव डॉ. कंचन लता आजाद, पूनम गुप्ता, डॉ. सुधा द्विवेदी, डॉ. जीएल केशरवानी, डॉ. सीएस साहनी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.