लखनऊ, फरवरी 5 -- केजीएमयू के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव में टीकाकरण बेहद अहम है। नौ से 14 साल की किशोरियों को टीका लगवाना चाहिए। इससे अधिक उम्र की महिलाओं को वैक्सीन की तीन डोज लगाई जाएगी। वह गुरुवार को दंत संकाय के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग और इंडियन कैंसर सोसाइटी (उत्तर प्रदेश चैप्टर) की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहाकि सर्वाइकल कैंसर तेजी से फैल रहा है, जिसे जागरूकता से रोका जा सकता है। महिलाएं व्यक्तिगत साफ-सफाई पर ध्यान दें। विभाग के अध्यक्ष डॉ. यूएस पाल ने कहा कि मुंह के कैंसर से बचने के लिए तम्बाकू व धूम्रपान से तौबा करना होगा। केजीएमयू रेस्पी...