प्रयागराज, सितम्बर 24 -- मिशन शक्ति-05 में आधी आबादी के स्वावलंबन के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। बुधवार को जिले में एक के बाद एक कार्यक्रम हुए। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जिला प्रशासन व रोटरी क्लब की ओर से विद्या वाहिनी स्कूल में टीकाकरण कराया गया। जिसके तहत यहां पर 800 बेटियों का टीकाकरण हुआ। सीडीओ हर्षिका सिंह ने बताया कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। एचपीवी टीकाकरण कराने से सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकता है। वहीं, प्रयागराज जंक्शन पर डीपीओ सर्वजीत सिंह के मार्गदर्शन में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें महिला और बच्चों संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गई। उनके लिए बनाए गए कानून जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल लैंगिक उत्पीड़न निवारण आदि की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.