मथुरा, नवम्बर 29 -- मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रमेश चंद्र अग्रवाल एडवोकेट फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया। इसमें छात्राओं ने प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। मुख्य वक्ता आरोग्य हॉस्पिटल की डॉ. वर्तिका ने इसके लक्षण, कारण व बचाव के बारे में बताया कि यह एचपीवी संक्रमण से होता है। इससे बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, वैक्सीनेशन व नियमित टेस्टिंग जरुरी है। वैक्सीनेशन 9 से 14 वर्ष की आयु में दो डोज तथा 14 से 45 वर्ष की आयु में तीन डोज जरुरी हैं। इसमें प्रबंध समिति सदस्य विजय प्रकाश अग्रवाल एवं अपूर्व अग्रवाल रहे। प्राचार्या प्रो. अंजु बाला अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. स्मृति शर्मा ने एवं संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा व सोनम यादव ने कि...