पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनमन पीपुल्स फ़ाउंडेशन ने विद्या विहार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर एवं स्तन कैंसर पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ़ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज़ ऑफ़ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया। सत्र की मुख्य वक्ता स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डॉ. ऋचा झा ने बताया कि सर्वाइकल और स्तन कैंसर के कारणों, शुरुआती लक्षणों, रोकथाम के उपायों तथा समय पर जाँच और उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र के बाद प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे और अपनी शंकाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम की शुरुआत में वीवीआईटी के चेयरमैन राजेश मिश्रा, पीआरओ विवेक राय तथा राहुल शां...