मुरादाबाद, मई 25 -- कांठ क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर में समर कैंप का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। उन्होंने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन के लिए समर कैंप अत्यंत महत्वपूर्ण है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक लगने वाले समर कैंप के अंतर्गत विद्यालयों में योग संगीत कला, माटी, खेल सांस्कृतिक विरासत, विविधता, पारंपरिक गीत, लोक नृत्य एवं अनेक विद्याओं पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने है। इसी को लेकर विद्यालय में छात्रों से रंगोली बनाकर सनातन के प्रति गहरी आस्था का संदेश दिया। प्रथम पाली में शिक्षक विवेक कुमार एवं विशाल कुमार के नेतृत्व में योग कराया गया। रंगोली में आयला जैदी, अरसलान, सलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.