चाईबासा, फरवरी 4 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा है कि संपूर्णता अभियान का मूल उद्देश्य हर योग्य व्यक्ति तक जरूरी सरकारी सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इसका फोकस स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा और पशु टीकाकरण, कृषि जैसे अहम क्षेत्रों पर है। वे चाईबासा के पिल्लई हाल में नीति आयोग नई दिल्ली के निर्देशन में संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आकांक्षी जिला अंतर्गत निर्धारित संकेतक- स्वास्थ्य प्रणाली, रोग निगरानी, स्वच्छता जागरूकता और शिक्षा ढांचे आदि की पूर्ण संतृप्ति होनी है। आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत निर्धारित संकेतक बाल स्वास्थ्य, स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.