प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद स्तर पर आयोजित हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव मंगलवार को बीएसए कार्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधयाक राजेन्द्र मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रारम्भिक शिक्षा की मजबूत नींव अत्यंत आवश्यक है। आंगनबाड़ी, बालवाटिका एवं प्राथमिक विद्यालयों के मध्य समन्वित प्रयास ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में सार्थक परिणाम देंगे। उन्होंने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में और उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी। बीएसए भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद के सभी नोडल संकुल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं ईसीसीई एडुकेटर्स समन्वित रूप से कार्य कर रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.