बदायूं, मार्च 23 -- राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जो महिला का सर्वांगीण विकास कर सकता है। विशिष्ट अतिथि रजनी मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। सोनिका गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए एक पौधा महाविद्यालय को भेंट किया। योगचार्य गिरधारी सिंह राठौर ने योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि योग निरोगी रहने का सर्वोत्तम माध्यम है। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनूप सिंह यादव ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.