रिषिकेष, मार्च 4 -- सर्वहारानगर प्रकरण में पार्षद समेत तीन आरोपी बीते सोमवार देर शाम शहर के एक गुरुद्वारे में पहुंच गए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर माफी मांगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। गुरुद्वारा से सरेंडर करने के लिए कोतवाली आने के दौरान पुलिस ने पार्षद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक दो मार्च को सर्वहारानगर में बुलेट बाइक शोरूम में तोड़फोड़ हुई थी। शोरूम संचालक रंजीत सिंह ने तहरीर देकर मारपीट और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पार्षद वीरपाल समेत तीन लोगों को नामजद किया था, जबकि मुकदमे में कई अज्ञात आरोपी बनाये गए थे। एसपी ऋषिकेश जया बलूनी की अगुवाई में गठित टीम ने बीते सोमवार को घटना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.