सहारनपुर, जनवरी 28 -- नारायणपुरी गिल कॉलोनी रेजिडेंट एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से सुवीर गुप्ता को अध्यक्ष, संजय कालरा एवं गौरव गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजेश कपूर एडवोकेट को सचिव, अजय वशिष्ट को सह सचिव तथा नितिन बत्रा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी की भूमिका डॉ. एसके जैन एवं अजय जैन ने निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में कोषाध्यक्ष नितिन बत्रा ने गत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जबकि सचिव राजेश कपूर ने बीते वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी। अध्यक्ष सुवीर गुप्ता ने सभी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विख्यात कलाकार राजू सुखारिया ने गीतों की प्रस्तुति दी। स्थानीय पार्षद गौरव कपिल ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्षेत्र की पहली ...