अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, वरीय संवाददाता लंबे समय के बाद टोला सेवक और तालीम के जिला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। खास बात ये कि अब ये कमेटी शिक्षा सेवक संयुक्त जिला कमेटी के रूप में काम करेगी। इस संबंध में शहर के शिवपुरी में एक बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी नौ प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और शिक्षा सेवक शामिल हुए। अध्यक्षता शिक्षा सेवक विनय कुमार रजक ने की। सर्वसम्मति से सरताज आलम को संयुक्त शिक्षा सेवक समन्वय समिति का जिला अध्यक्ष बनाया गया। वही सुशील कुमार रजक को जिला सचिव और विनय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बाकी कमेटी में पूर्व के पदाधिकारी ही रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सुरेंद्र रजक, अजय कुमार गोपाल रजक, इंद्रजीत ऋषिदेव, अशोक पंडित उमानंद रजक, विपिन कुमार, रंजन कुमार ,छोटू कुमार के अलावा अन्य शिक्षा सेवक मौजूद थे। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.