सासाराम, फरवरी 22 -- डेहरी, एक संवाददाता। जदयू का संगठनात्मक चुनाव एनीकट स्थित झारखंडी मंदिर टॉल बांस के समीप हुई। जिसमें नगर व प्रखंड अध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने पर बधाइयां दी गई। बता दें कि डालमियानगर निवासी चंद्रधारी सिंह उर्फ डब्बू सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में विनोद कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरोज सिंह, सिद्धार्थ सत्यार्थ उर्फ बूढ़ा सिंह, अमरेंद्र सिंह, सतीश सिंह, सिकंदर कुमार, शिवशंकर सिंह, रवि शंकर सिंह, सुमित सिंह, रौनक कुमार, भास्कर सिंह, रिंकू कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज गुप्ता आदि थे। वहीं नगर अध्यक्ष चुनाव के लिए सात लोगों ने नामांकन किया। जिसमें विष्णु प्रसाद का नामांकन रद्द हुआ। अन्य छह ने नाम वापस लिया। सर्वसम्मति से सत्येन्द्र कुशवाहा को डेहरी नगर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसकी ज...