उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। प्रदेश सरकार ने बजट के ऐहतिहासिक और सर्वसमावेशी होने का दावा किया। पर व्यापारी वर्ग स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और कर राहत की अनदेखी से आहत है। शिक्षामित्र मानदेय वृद्धि न होने से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वहीं, मध्यम वर्ग और गृहणियां भी प्रत्यक्ष लाभ के अभाव में निराश दिखीं। हालांकि, युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ योजनाओं की सराहना जरूर हो रही है, लेकिन रोजगार और भर्तियों पर स्पष्ट घोषणा न होने से उम्मीदों को झटका लगा है। बजट पर अपनी राय देते हुए लोगों ने कहा, निम्न और मध्यम वर्ग की कमाई पर हावी महंगाई को लेकर कोई विचार नहीं हुआ। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के आसमान छूते दामों पर कोई सुधार नहीं दिखा। शिक्षा, स्वास्थ्य की बदहाली को दूर करने पर बजट जारी किया गया है। पर शिक्षक, डॉक्टर और कर्मचारियों की बनी कमी की भर...