रामपुर, फरवरी 22 -- बिलासपुर। सर्वसमाज के लोगों ने मुख्य चौराहे पर सर्वसमाज को दृष्टिगत रखते हुए नामकरण एवं चौक का निर्माण करवाएं जाने की मांग की। बाद में उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। शनिवार को सर्वसमाज के लोग तहसील भवन पहुंचे। जहां पर उन्होंने उपजिलाधिकारी अरुण कुमार से मुलाकात कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि नगर में सर्वसमाज के लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद पालिका द्वारा एक समाज को प्रसन्न करने के लिए नगर के मुख्य चौराहे पर बिना सर्वसमाज की सहमति के महाराजा अग्रसेन चौक का निर्माण करवाया जा रहा है। जोकि अनुचित है। जिसका सर्वसमाज विरोध करता हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा मुख्य चौराहे पर महाराजा अग्रसेन के स्थान पर तिरंगा चौक, भारत माता चौक, महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चंद्र चौक, चंद...