मिर्जापुर, जनवरी 16 -- जमालपुर। क्षेत्र के गौरी गांव में गुरुवार को पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ आयोजक अरूण चतुर्वेदी ने श्रीराम चरित मानस पर माल्यार्पण कर काराया। वृंदावन से आई मानस कोकिला रश्मि मिश्रा ने श्रीराम कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां श्रीराम कथा का आयोजन होता है वह स्थान तीर्थ स्थल बन जाता है। कथा को मन में उतारने पर ही मनुष्य का उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि कथा एकाग्रचित्त होकर श्रवण करना चाहिए क्योंकि कथा श्रवण से मनुष्य का विवेक जाग्रत होता है। मन से श्रीराम कथा श्रवण से मनुष्य भवसागर से पार उतर जाता है। आध्यात्मिक संगति,गुरू संगत,सत्य की संगति एवं शास्त्र के अध्ययन से मनुष्य का जीवन निखर जाता है। कथा मानव समाज को एक सूत्र में पिरोते हुए सर्वसमाज में एकता का संदेश देती है । कथा के अंत में आरती कर...