रामगढ़, मार्च 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अनुप कुमार सिन्हा और डॉ रेणू सिन्हा की पुत्री डॉ आकांक्षा ने पूरे भारत वर्ष में रामगढ़ का नाम रौशन किया है। डॉ आकांक्षा कानपुर के शंकरा नेत्रालय में पांच साल से नेत्र सर्जन और डीएनबी कोर्स की प्रमुख फैकेल्टी के रूप में कार्यरत है। साथ ही इन्होंने 18000 से अधिक मोतियाबिंद एवं 250 कोर्निया प्रत्यारोपण सहित कई जटिल सर्जरी की है। उनकी ओर से किए गए चिकित्सा कार्य एवं उल्लेखनीय शिक्षण के लिए एएनबीएआई उत्तर प्रदेश चैपटर की ओर से उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ नेत्र फैकेल्टी के रूप में पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार समारोह 22 मार्च को लखनऊ के मैक्स सुपर स्पैशियलटी अस्पताल में संपन्न हुआ। यहां उन्हें प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। उनके इस उपलब्धि पर डॉ एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.