सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- नगर आगमन पर कैराना लोकसभा सांसद चौधरी इकरा हसन के सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद चुने जाने पर महिला समाजवादी पार्टी की नेत्रियों ने शॉल और पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सांसद इकरा हसन ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के लिए एक नया विजन लेकर आगे बढ़ रहे हैं और 2027 में सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सपा नेत्री मंजू अरोड़ा ने इकरा हसन को शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश और देश की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर युवा सपा नेत्री अरीशा नबिया, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, साजिद चौधरी, वसीम चौधरी, नियाज़ चौधरी, संदीप सैनी, सलीम...