भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। सोमवार को डाउन रहा मायागंज अस्पताल के ओपीडी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सर्वर मंगलवार को ठीक हो गया। सुबह से ही मरीजों की पर्ची मैनुअल की बजाय कंप्यूटराइज्ड कटने लगी। ओपीडी में 2053 मरीजों के आने के बावजूद पर्ची कटाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर पर दोपहर 12 बजे पहुंचे करीब एक दर्जन मरीजों को वापस होना पड़ गया। ओपीडी के हेल्थ मैनेजर सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि सर्वर ने ठीक से काम किया, जिससे रजिस्ट्रेशन संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.